सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस प्रेस कांफ्रेस के जरिए यूपी की जनता को बता दिया है कि वो पीडीए (PDA), यानी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक को न केवल साथ लेकर चलेंगे, बल्कि उनके आरक्षण के अधिकारों को पूरा करने को लेकर गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि यदि राज्य में उनकी सरकार बनती है तो सरकार बनने के पहले 90 दिनों के भीतर 69,000 शिक्षक भर्ती को न्याय दिलाने का काम करेंगे. खिलेश यादव ने कहा कि नौकरी में आरक्षण मार रहे रहे है ये लोग. उन्होंने कहा, "सबसे पहले 69000 शिक्षक भर्ती को विषय को लिया है. इन लोगों ने बहुत संघर्ष किया. कोई ऐसा स्थान नहीं छोड़ा जहां पर इन्हें न्याय न मिल जाए. बीजेपी के नेताओं के समक्ष अपनी बात रखने के पूरे प्रयास किए हैं. उदाहरण है कि 69000 शिक्षक भर्ती 2019 संवैधानिक आरक्षण मिलना चाहिए 27 प्रतिशत, लेकिन मिला है 3.86 प्रतिशत. जो लूट हुई है वो है 23.14 प्रतिशत. पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में सबको मिलाकर जो लूट हुई है उसका आंकड़ा 20 हजार सीटों का है. इसे खुद यूपी सरकार ने स्वीकार किया है कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण की लूट हुई है.