IIT Kanpur में स्टूडेंट्स क्यों कर रहे खुदकुशी? पुलिस ने जांच में क्या पाया?

कानपुर स्थित आईआईटी कानपुर में छात्रों की आत्महत्या के मामलों को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार कई छात्रों पर पढ़ाई और प्रदर्शन का अत्यधिक दबाव होने की बात सामने आई है। पिछले 25 महीनों में संस्थान में 9 छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद विस्तृत जांच कराई गई। रिपोर्ट में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक दबाव और संस्थागत माहौल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इस खुलासे के बाद छात्रों की काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य सहायता को मजबूत करने की जरूरत पर भी चर्चा तेज हो गई है।