Kanpur में SIR की कैंची! काट दिए 9 लाख वोटरों के नाम, आखिर क्यों?

कानपुर में एसआईआर प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां करीब 26% मतदाताओं के नाम हट गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 9 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम विभिन्न कारणों जैसे मृत्यु, स्थान परिवर्तन या अन्य तकनीकी कारणों से सूची से काटे गए हैं। पहले जहां कुल 35 लाख मतदाता थे, अब यह संख्या घटकर करीब 26 लाख रह गई है। हालांकि, दो लाख से ज्यादा नए वोटर्स ने आवेदन किया है, जिनके नाम जल्द ही सूची में जोड़े जाएंगे। यह प्रक्रिया चुनावी पारदर्शिता और सही डेटा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।