Lucknow: Mayawati के इकलौते विधायक Umashankar Singh के Office छात्रशक्ति पर अब भी Raid जारी

बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी से उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। खबरों के मुताबिक छापे के दौरान करीब 3 करोड़ रुपये नकद बरामद होने का दावा किया जा रहा है, जबकि कार्रवाई अभी जारी बताई जा रही है। उमाशंकर सिंह की कंपनी ‘छात्र शक्ति इंफ्रा कंस्ट्रक्शन’ लंबे समय से पीडब्ल्यूडी और खनन विभाग में बड़े ठेके लेने के लिए चर्चित रही है। सियासी गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि कार्रवाई की वजह ठेकेदारी, विभागीय खींचतान या राजनीतिक समीकरण हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों इस मामले पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।