UP Mein Aaj: M और Y की मुलाकात पर सपा का बहुत कुछ दांव पर है #amitabhagnihotri

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और जेल से हाल ही में रिहा हुए आजम खान से मिलने रामपुर जाएंगे. अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर बरेली और रामपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. जेल से बाहर आने के बाद आजम खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो किसी दूसरी पार्टी का रुख कर सकते हैं. ऐसे में अब सपा प्रमुख के उनसे मिलने जाने के साथ ही इन अटकलों पर विराम लग जाएगा. वहीं इस मुलाकात से आजम खां के गिले-शिकवे भी दूर हो जाएंगे.