Moradabad में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से परेशान हुए ट्रांसपोर्टर, TV9 से बताई समस्या

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने ट्रांसपोर्ट कारोबार की रफ्तार धीमी कर दी है। मुरादाबाद के ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गया है, लेकिन ग्राहक बढ़ा हुआ किराया देने को तैयार नहीं हैं। इसके चलते बुकिंग कम हो रही है और कई वाहन स्टैंड पर खड़े हैं। वाहन चालकों की आमदनी पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों ने सरकार से तेल की कीमतों पर राहत देने की मांग की है, ताकि बढ़ती महंगाई और रोजगार संकट को रोका जा सके।