US-Iran war और Holi के पहले सड़कों पर दिखी पुलिस! क्यों करना पड़ा पैदल मार्च?

ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत की खबर और आगामी Holi के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। Saharanpur में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। डीआईजी Abhishek Singh, डीएम Manish Bansal और एसएसपी Abhinandan ने भारी पुलिस बल के साथ शहर और Deoband के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ड्रिंक एंड ड्राइव व अवैध शराब पर भी सख्ती की जा रही है।