Bihar के मौलाना सलीम के खिलाफ अब Lucknow में लगे पोस्टर, ये दिया संदेश !

लखनऊ में बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के विवादित बयान को लेकर आक्रोश देखने को मिला। भारतीय गौ-सेवा परिषद और भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने भाजपा कार्यालय के बाहर मौलाना के खिलाफ पोस्टर लगाकर विरोध जताया। पोस्टर के जरिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का अपमान हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।