Noida में बारिश बनी आफत! खुले नाले में गिरी बाइक, 3 युवकों की बाल-बाल बची जान

#NoidaRain #GreaterNoida #DelhiNCRRain #RainAlert #Waterlogging #NoidaNews #BreakingNews #UPNews #WeatherUpdate #StormAlert #Flooding #PublicSafety #GroundReport #IndiaNews #RainImpact दिल्ली NCR, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में देर रात हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में हालात बिगड़ गए। जलभराव के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह खुले नालों ने खतरा पैदा कर दिया। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में गुरुद्वारे के पास जलभराव के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बाइक सवार तीन युवक पानी से भरे खुले नाले में गिर गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बाइक को भी रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। इस घटना ने एक बार फिर प्राधिकरण की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुले नालों को ढकने और जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण बार-बार ऐसे हादसे हो रहे हैं। वहीं तेज आंधी और बारिश का असर ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला, जहां गेहूं की फसल खेतों में गिर गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।