सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने टीवी9 से एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा राजनीतिक संकेत दिया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में बसपा अध्यक्ष मायावती ने सभी पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 15 मार्च से आकाश आनंद राजस्थान में रोड शो शुरू करेंगे। यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बसपा अपने कैडर को बूस्ट करने की रणनीति पर काम कर रही है। गठबंधन को लेकर बेनीवाल ने साफ कहा—बहनजी का फैसला अंतिम है। इमरान मसूद के बयान पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया भी दी।