सहारनपुर में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नमाज को लेकर दिए गए बयान पर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार आने के बाद सड़कों पर नमाज लगभग बंद हो चुकी है, फिर भी इस तरह के बयान देकर एक वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के “राजा” हैं, इसलिए उन्हें अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार केवल एक वर्ग को खुश करने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही है, जबकि प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।