मुरादाबाद में दरगाह सुल्तान साहब के मुतवल्ली नईम चिश्ती ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज न पढ़ने वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि नमाज मस्जिद, दरगाह या घरों में पढ़ी जाए, सड़कों पर नहीं। नईम चिश्ती ने कहा कि जिस इबादत से विवाद या फसाद पैदा हो, वह सही इबादत नहीं कहलाती। उन्होंने राजनीतिक दलों पर नमाज को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया और कहा कि 2027 चुनाव को देखते हुए सियासी बयानबाजी हो रही है। साथ ही मुस्लिम लीडरशिप खत्म होने पर भी चिंता जताई।