नितिन नबीन ने साफ किया है कि 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही भाजपा का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के कामों ने राज्य की छवि बदली है, जिसका फायदा चुनाव में मिलेगा। साथ ही पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी भाजपा मजबूत स्थिति में है। पार्टी अपने विकास और सुशासन के ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर चुनाव लड़ेगी और तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है।