2027 चुनाव से पहले महिला आरक्षण पर बवाल, यूपी में सियासी घमासान तेज। TV9UPUK

#UPAssembly #MahilaAarakshan #WomenReservationBill #SPProtest #BJPvsSP #UttarPradeshPolitics #YogiAdityanath #ShivpalYadav #BreakingNews #PoliticalNews #UPNews #ReservationPolitics #2027Elections #HindiNews #LatestNews उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। सपा नेताओं का आरोप है कि बीजेपी महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है और परिसीमन के बहाने कानून लागू नहीं कर रही। वहीं, विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला और विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। महिला आरक्षण का मुद्दा अब सड़क से सदन तक पहुंच चुका है और 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता दिख रहा है।