छत्तीसगढ़ भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। साय ने भाजपा नेताओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की उनकी छबि धूमिल करने की कोशिश की जा रही थी जिससे वे बेहद आहत हैं इसीलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय का स्वागत पार्टी में करते हुए उन्हें मजदूरों और आदिवासी का बड़ा नेता बताया... दरअसल छत्तीसगढ़ में 2023 विधानभा चुनाव की बिसात बिछ गई है। जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की नाराजगी दल बदल के रूप में देखने को मिल रही है। भाजपा में लंबे समय विधायक सांसद और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके नंदकुमार साय का आज कांग्रेस प्रवेश भाजपा के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस भवन में साय का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई।