Saharanpur। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल: जिंदा युवक के नाम से बनवा दी ठेकेदार ने पीएम रिपोर्ट। TV9UPUK

महाराष्ट्र में काम दिलाने के बहाने गए सहारनपुर के एक नाबालिग युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। खुलासा हुआ है कि मृतक के नाम पर नहीं, बल्कि गांव के ही एक दूसरे जिंदा युवक के नाम से उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई थी।