भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है, जिससे उनके परिवार और अलीगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है. दुख की इस घड़ी में रिंकू अपने घर पहुंच गए हैं. उनके पिता की शव यात्रा में भारी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. रोटरी मोक्ष धाम (क्वार्सी) में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां रिंकू के बड़े भाई सोनू पिता को मुखाग्नि (दाग) देंगे.