Shivratri के मेले में मुस्लिम युवक बेच रहा था लेडीज अंडर गारमेंट्स, करणी सेना ने किया विरोध | जानें पूरा मामला

अलीगढ़ में जिला मुख्यालय पर करणी सेना ने युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सचिन राघव ने मंदिर परिसर में अंडरगारमेंट बेचने का विरोध किया था, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शांति भंग के आरोप में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। करणी सेना ने उनकी रिहाई तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र से जुड़ा है।