कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र से जुड़े एक सात साल पुराने POCSO मामले में अदालत के फैसले के बाद नया मोड़ सामने आया है। विशेष POCSO कोर्ट ने बिठूर निवासी एयरफोर्स कर्मी अनुराग को सभी आरोपों से बरी कर दिया। मामले में साली ने पहले जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में कोर्ट में बयान दिया कि दवा के असर में उसे सपना लगा था कि जीजा ने छेड़छाड़ की। इस बयान के बाद कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया। साथ ही झूठे साक्ष्य देने के मामले में वादी विजय तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।