'10 दिन से बात नहींं...' Bhim Army राष्ट्रीय अध्यक्ष Vinay Ratan Singh ने खटपट पर क्या बताया?

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने TV9 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में संगठन और चंद्रशेखर आजाद के साथ चल रहे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे पहले संगठन के कार्यकर्ता और उनका सम्मान है। विनय रतन सिंह ने कहा कि किसी भी परिवार की तरह मतभेद होना स्वाभाविक है और उन्होंने अपनी बात नेतृत्व तक पहुंचा दी है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 दिनों से चंद्रशेखर आजाद की ओर से कोई संपर्क नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि संघर्ष के दिनों के साथियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।