Lucknow University में मोहन भागवत का विरोध क्यों कर रहे NSUI के छात्र नेता? देखें ये रिपोर्ट TV9 UP

लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसयूआई (nsui) के छात्रों ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. दो दिवसीय लखनऊ यात्रा पर पहुंचे मोहन भागवत विश्वविद्यालय में आयोजित संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में शोधार्थियों को संबोधित करने वाले हैं. इसी दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और “गो बैक” के नारे लगाए. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में ले लिया.