#GangaExpressway #PMModi #UPNews #Expressway #Infrastructure #MeerutToPrayagraj #Kumbh2025 #IndiaDevelopment #Highway #BreakingNews #ModiGovernment #UttarPradesh #SmartRoad #EconomicGrowth #Airstrip प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी को अब सिर्फ 6 से 7 घंटे में तय कर देगा, जो पहले 12 से 14 घंटे लगते थे। इस एक्सप्रेसवे पर 120 किमी/घंटा की रफ्तार से सफर संभव होगा। शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है, जहां फाइटर जेट भी उतर सकते हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट में 7 बड़े पुल, 15 छोटे पुल, 126 रेलवे ओवरब्रिज, 18 फ्लाईओवर और 282 अंडरपास बनाए गए हैं। साथ ही 18 लाख पेड़ लगाए गए हैं और एक्सप्रेसवे को AI कैमरों और सेंसर से लैस किया गया है। 36 हजार करोड़ की लागत से बना यह 6 लेन एक्सप्रेसवे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ 8 औद्योगिक क्लस्टर भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यूपी की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा। कुंभ 2025 के लिए भी यह एक्सप्रेसवे बेहद अहम साबित होगा, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने में आसानी होगी।