Kanpur में जल्द पोस्टपेड होंगे Smart Meter, केस्को कंपनी की MD ने बताया

कानपुर में प्रीपेड से पोस्टपेड स्मार्ट मीटर में बदलाव को लेकर उपभोक्ताओं के बीच फैली भ्रांतियों पर केस्को एमडी नेहा जैन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस महीने किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। अगले महीने से पोस्टपेड बिल जारी होंगे और उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करना होगा। केस्को प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय धैर्य रखने की अपील की है। एमडी ने कहा कि प्रीपेड से पोस्टपेड प्रणाली में बदलाव की प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है, इसलिए उपभोक्ताओं को पैनिक करने की जरूरत नहीं है। इस बयान के बाद बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।