Moradabad में जज के पिता की हत्या करने वाले निकले रिश्तेदार, पुलिस ने किया खुलासा

मुरादाबाद में जज के पिता और अलवीना बेकरी के मालिक असद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश जफर और उसके दो बेटों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 फरवरी को नागफनी थाना क्षेत्र में असद की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश मृतक के साले जफर ने रची थी।