अपने राजनीतिक इतिहास में बादल ने कई रिकॉर्ड बनाए...1952 में वो सबसे कम उम्र के सरपंच बने. वो बादल गांव से चुने गए थे....1970 में वो राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने....तब वो 43 साल के थे. इसके साथ ही वो 2012 में जब मुख्यमंत्री बने तो सबसे उम्रदराज सीएम बनने का रिकॉर्ड बनाया....तब उनकी उम्र 85 साल थी....1970 से 1971 तक पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने इसके बाद 1977 से 1980 तक उन्होंने पंजाब की कमान संभाली...फिर 1997 से 2002 तक और आखिरी बार 2007 से 2017 तक वे पंजाब की सत्ता पर काबिज रहे और मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली