UP Panchayat Election 2026: Yogi सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए बड़े फैसले, OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई. मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद ये पहली कैबिनेट बैठक थी, जिसपर सबकी नजरें टिकी हुई थीं. यूपी कैबिनेट की इस बैठक में ओबीसी आरक्षण के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, एमओयू को मंजूरी, लखनऊ व आगरा मेट्रो विस्तार के लिए भूमि और लोकतंत्र सेनानियों को कैशलेस इलाज समेत 12 प्रस्‍तावों पर मुहर लगाई गई है. योगी कैबिनेट ने यूपी पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने का निर्णय कर बड़ी समस्‍या दूर कर दी है.