Honey Trap में फंसाकर 85 हजार रुपये एंठे! Moradabad में खुला कांड, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 शातिर

मुरादाबाद पुलिस ने लोगों को जाल में फंसाकर पैसे वसूलने वाले एक हनी ट्रैप गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की सरगना रेहाना समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। आरोप है कि गिरोह लोगों को मिलने के बहाने बुलाता था, फिर उनका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था। एक युवक से करीब 85 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।