सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के सांगठेड़ा गांव में एक युवती के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी, हालांकि युवक फरार बताया जा रहा है। इसी बीच युवती के दो वीडियो सामने आए, जिसमें उसने अपनी मर्जी से जाने और किसी पर दबाव न बनाने की बात कही। वहीं, घटना के बाद गांव में पंचायत हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।