Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati ने Lucknow में CM Yogi को दी खुली चुनौती, क्या कहा?

लखनऊ में बुधवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो रक्षा के लिए शंखनाद किया. यह कार्यक्रम कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5 बजे तक चला. शंकराचार्य ने इसे 'गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध' का मुख्य आयोजन बताया, जिसमें गो माता को राष्ट्रमाता या राज्य माता का दर्जा देने की मांग पर जोर दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लगातार बैठकें करके उन्हें काशी से निकलने से रोकने की कोशिश की गई—कभी रास्ते में, कभी लखनऊ में रोकने के निर्देश दिए गए, परंतु लोग उन्हें भीतर ले आए और अंततः अनुमति भी देना पड़ी. लखनऊ में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब “भागपा” बन गई है.