देशभर में SIR को लेकर छिड़े विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए SIR को लेकर सवाल उठाने वालों से ही सवाल कर दिया. दरअसल पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर टिप्पणी करते हुए SC ने कहा कि देश में SIR पहले कभी नहीं हुआ, यह दलील इस प्रक्रिया को चुनौती का आधार नहीं हो सकती है. बिहार का जिक्र करते हुए CJI ने कहा कि बिहार में हमने अजीब बात देखी, लाखों लोगों के वोट कटने के दावे किए गए लेकिन एक आदमी ने भी इसे चुनौती नहीं दी. ऐसे में सवाल उठता है कि SIR के विरोध में अभियान चलाकर विपक्ष क्या हासिल करना चाहता है?