सहारनपुर में बहन की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है, जहां सगे भाइयों ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी बहन को गोली मार दी। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। मुख्य आरोपी मोंटी राणा ने वीडियो जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली और बताया कि बहन के प्रेम संबंध से वह नाराज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अवैध पिस्टल भी बरामद की है। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।