Mathura में फरसा वाले बाबा की मौत के मामले में बड़ा Update, आप भी जान लीजिए...

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां पुलिस इसे हादसा बता रही है, वहीं स्थानीय लोग और समर्थक इसे गोहत्या से जुड़े आरोपियों द्वारा की गई हत्या मान रहे हैं। घटना के विरोध में लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाते हुए 300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें 26 लोगों को नामजद किया गया है।