SSC Exams-2023 | Career Mantra by Dinesh Pathak | Staff Selection Commission यानी SSC ने Combined Graduate Level Examination-2023 की घोषणा कर दी है| विभिन्न पदों के लिए 7500 वैकेंसी आई है| यह सभी वैकेंसी अफसरों की है| चयन के बाद भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों, विभागों में तैनाती मिलेगी| योग्यता यूजी है| उम्र की सीमा है 18 से 32 वर्ष| अप्लाई करने की Last Date 04 May, 2023 है| आवेदन फीस सौ रुपये तक है| इस वैकेंसी में चयनित युवा को सेलरी मिलेगी 25500 से लेकर डेढ़ लाख तक| अप्लाय करने के लिए www.ssc.nic.in पर जाना होगा| देश भर के युवक-युवतियाँ इसमें अप्लाई कर सकते हैं| इसका डिटेल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर उपलब्ध है| आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी जरूर ले लें|