US Tariff के बुनकरों पर असर को लेकर क्या बोले वाराणसी के व्यापारी?

अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाने के दावों के बीच वाराणसी के लल्लापुरा इलाके के बुनकरों ने अलग तस्वीर पेश की है। Varanasi के बनारसी बुनकरों का कहना है कि टैरिफ अब भी पहले के मुकाबले ज्यादा है और लागत बढ़ने से मुनाफा कम हो गया है। उनका दावा है कि शो-रूम और बड़े कारोबारियों को कुछ राहत दिख सकती है, लेकिन गरीब बुनकरों को कोई खास फायदा नहीं मिला। बढ़ती उत्पादन लागत के कारण साड़ियों का बनना और बिकना दोनों प्रभावित हो रहे हैं।