योगी सरकार में वाराणसी से सबसे ज्यादा मंत्रियों को जगह मिलने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। काशी में लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाराणसी को वास्तव में क्योटो की तरह विकसित किया जाएगा? वहीं हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाए जाने के पीछे राजनीतिक समीकरण, पीएम मोदी की जीत के अंतर में कमी और समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले की काट जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है।