#TrainViralVideo #IndianRailways #BreakingNews #ViralVideo #TrainFight #RPF #RailwayNews #HindiNews #Saharanpur #TrainChaos #PassengerSafety #IndiaNews #TrendingNews #LiveVideo #Railway सहारनपुर रूट पर चल रही ट्रेन संख्या 15904 (चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस) में हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ किन्नरों और यात्रियों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई होती नजर आ रही है, जिससे कोच में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और आरोप है कि यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यहां तक कि अन्य लोगों को बुलाने की धमकी भी दी गई, जिससे यात्रियों में डर और बढ़ गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। RPF पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही गई है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।