Akhilesh Yadav: पंखुड़ी त्रिपाठी ने मदद लेने से किया इनकार तो चिढ़गए अखिलेश, बोले- बच्चों को...

गोरखपुर की पंखुड़ी त्रिपाठी को लेकर यूपी की सियासत गर्मा गई है। दरअसल, पंखुड़ी ने फीस माफी को लेकर बीते दिनों सीएम योगी से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी फीस माफ नहीं हुई थी। इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर ना सिर्फ तंज कसा बल्कि पंखुड़ी की पढ़ाई के लिए मदद करने का वादा भी किया था। लेकिन पंखुड़ी से अखिलेश यादव से मदद लेने से इनकार कर दिया है। इसके बाद मामला और गरमा गया है। हालांकि सीएम योगी के आदेश के बाद पंखुड़ी त्रिपाठी का एडमिशन हो गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बच्ची के परिवार के चेहरों पर सत्ता का डर साफ दिखाई दे रहा है।