Kanpur में Samajwadi Party MLA का Swimming Pool को लेकर अनोखा Protest

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच आम जनता के लिए बना स्विमिंग पूल सूखा पड़ा है, जिस पर विरोध जताने के लिए विधायक खुद खाली तरणताल में उतर गए और नुक्कड़ नाटक के जरिए तैराकी सिखाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।