अखिलेश यादव से मिलने के बाद BJP MLA अनुपमा जायसवाल ने क्या कहा?

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav बीजेपी विधायक Anupama Jaiswal से अस्पताल में मिलने पहुंचे, जो पुतला दहन के दौरान झुलस गई थीं। खास बात यह रही कि बड़े नेताओं में सबसे पहले अखिलेश पहुंचे, जिसके बाद डिप्टी सीएम समेत अन्य नेता भी हालचाल लेने आए। मुलाकात के बाद अनुपमा ने अपने रुख पर कायम रहते हुए संघर्ष जारी रखने की बात कही, जबकि अखिलेश ने शीघ्र स्वस्थ होने और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। यह घटना इंसानियत और सियासत के बीच संतुलन की मिसाल भी बन रही है और इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे.