IIT Kanpur ने शुरू की बड़ी मुहिम, कुम्हारों के साथ तैयार किया झकास प्लान, DM कानपुर भी आए आगे

कानपुर में मिट्टी की गुल्लक की विरासत को बचाने के लिए अनोखी पहल शुरू की गई है। इस मुहिम में प्रशासन, IIT कानपुर और स्थानीय कुम्हार मिलकर काम कर रहे हैं। अब सरकारी कार्यक्रमों और सम्मान समारोहों में मोमेंटो की जगह मिट्टी की गुल्लक भेंट की जाएगी, जिससे कुम्हारों को रोजगार मिलेगा और बचत का संदेश भी समाज तक पहुंचेगा। IIT कानपुर की रीटा सिंह द्वारा शुरू की गई इस पहल को जिले के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ अभिनव जैन का भी समर्थन मिला है। यह अभियान पारंपरिक कला को नई पहचान देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।