2027 विधानसभा चुनावों से पहले Akhilesh को याद आए राम तो Keshav Prasad Maurya ने कसा तंज, क्या कहा?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की आहट अब नेताओं के बयानों से तेज हो चुकी है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज (मंगलवार) इटावा में निर्माणाधीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में प्रभु राम की अभिराम मूर्ति की फोटो पोस्ट की है. जिस पर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने करारा तंज कसा है. उन्होंने इसे सपा की ‘अवसरवादी’ राजनीति का नया चेहरा बताया है. केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के ट्वीट के के जबाब में लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सपा पर रामभक्तों के खून के छींटे होने का आरोप भी लगाया है. वहीं, AIMIM ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है.