सहारनपुर में भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग के बीच नगर निगम ने लोगों को राहत देने के लिए नया इंतजाम किया है। शहर के मुख्य ट्रैफिक सिग्नल प्वाइंट पर हरे कपड़े की छत लगाई गई है और छोटे-छोटे फव्वारे भी लगाए गए हैं, जिससे राहगीरों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। नगर निगम के इस प्रयास की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई समाजसेवी भी अपने खर्चे पर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर सेवा कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्य चौराहे पर आज तक सार्वजनिक टॉयलेट की व्यवस्था नहीं हो सकी है।