मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड मामले में सौरभ के परिवार का दर्द एक बार फिर सामने आया है। कोर्ट के बाहर सौरभ की मां ने आरोपी मुस्कान को फांसी देने की मांग की, वहीं उसके भाई ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह आरोपियों का नर्क के दरवाजे तक पीछा नहीं छोड़ेगा। सुनवाई के दौरान परिवार के लोग भावुक होकर बिलखते नजर आए, जिससे पूरे माहौल में तनाव और संवेदनशीलता बढ़ गई।