Meerut में 'Jaat' शब्द हटाने पर बवाल, Saharanpur में क्या बोले जाट Leader?

मेरठ में आयोजित जाट संसद के बाद हुए विवाद पर जाट नेता चौधरी निरपाल सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने महाराज सूरजमल के नाम के आगे ‘जाट’ लिखने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे सभी धर्मों और वर्गों के सम्मानित शासक थे, इसलिए उनके नाम को किसी एक जाति तक सीमित करना उचित नहीं है। जाट संसद के दौरान हुए हंगामे और राजनीतिक बयानबाजी की भी उन्होंने आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में समाज के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि राजनीति।