Shakumbhari Devi में Non-Hindus Entry Ban Posters से बवाल | FIR दर्ज | UP News। TV9UPUK

उत्तर प्रदेश के Shakumbhari Devi Temple क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले से पहले गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाले विवादित पोस्टर सामने आने से माहौल गरमा गया है। Bajrang Dal से जुड़े लोगों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में गैर हिंदुओं को मेले में न आने की चेतावनी दी गई, जिससे विवाद खड़ा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोस्टरों को हटाते हुए FIR दर्ज कर ली है और साफ किया है कि जिले का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। यह मामला अब UP Politics और Law & Order का बड़ा मुद्दा बन गया है, जहां धार्मिक भावनाएं और प्रशासनिक कार्रवाई आमने-सामने नजर आ रही हैं।