प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और सोने की खरीद कम करने की अपील का असर अब प्रशासनिक अधिकारियों में भी दिखाई देने लगा है। बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एक नई पहल करते हुए सरकारी काफिले से एस्कॉर्ट वाहनों को हटाने का फैसला लिया और खुद पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इतना ही नहीं, बरेली प्रशासन ने सप्ताह में दो दिन “नो व्हीकल डे” मनाने का निर्णय भी लिया है। अधिकारियों को साइकिल या पैदल दफ्तर आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।