Ashu Malik V/s Shahnawaz Khan: दो नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज, 2027 से पहले SP को तगड़ा नुकसान?

सहारनपुर की देहात विधानसभा सीट को लेकर सपा में अंदरूनी घमासान तेज हो गया है। एक ओर मौजूदा विधायक आशु मलिक हैं, जिन्हें अखिलेश यादव और स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है, तो दूसरी ओर सपा के एमएलसी और आजम खान के करीबी शाहनवाज खान ने भी इसी सीट से दावेदारी ठोक दी है। दोनों नेताओं के बीच बढ़ती तनातनी पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन का आंकलन है कि यदि यह विवाद नहीं थमा तो जिले की सभी सीटों पर सपा को भारी नुकसान हो सकता है। वहीं गठबंधन स्तर पर भी तनाव की चर्चा तेज है, हालांकि नेतृत्व संतुलन साधने में जुटा है।