वाराणसी में शंकराचार्य के विद्या मठ पर वीडीए (वाराणसी विकास प्राधिकरण) की टीम के पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया है। मठ परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या मठ पर बुलडोजर कार्रवाई होगी? इस पर शंकराचार्य ने स्पष्ट कहा कि वे गऊ रक्षा अभियान से पीछे नहीं हटेंगे, चाहे उनके खिलाफ पूरी ताकत क्यों न लगा दी जाए। मठ प्रशासन ने भी कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा है। घटनाक्रम ने धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।