AI Summit के दौरान भारत मंडपम में ग्रेटर नोएडा की Galgotias University ने जो अपना स्टाल लगाया था वहां पर यूनिवर्सिटी के आविष्कार के नाम पर एक चाइनीज कंपनी के रोबोडॉग को पेश कर दिया. जब फुटेज इंटरनेट पर वायरल हुए तो चाइनीज कंपनी ने बताया कि यह उसका प्रोडक्ट है. जिसके बाद यूनिवर्सिटी की जमकर फजीहत हुई है. यूनिवर्सिटी के स्टाल को तुरंत बंद कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.