उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है. पिछड़ा वर्ग (OBC) और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने आरक्षण विसंगतियों का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांग है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर 150 में से 60 अंक (40%) पाने वाले अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति दी जाए. देखिए लखनऊ से ग्राउंड रिपोर्ट. #Lucknow #68500TeacherBharti #ShikshakBharti #UPTeacherProtest #OBCReservation #UPNews #BreakingNews #TV9UPUK